16. नेट ज़ीरो पहल
प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए जगद्गुरुओं के उपपीठों पर “नेट ज़ीरो” पहल चलाई जा रही है। इस पहल के अंतर्गत निम्नलिखित कार्य किए जा रहे हैं:
- बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण
- सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना
- सौर ऊर्जा और अक्षय ऊर्जा का उपयोग
- ऊर्जा प्रबंधन और कचरा नियंत्रण प्रणाली
- जल संचयन और संरक्षण तकनीक
- जल प्रदूषण रोकने के उपाय |
- प्रदूषण रहित सामग्री का उपयोग
- लैंडस्केपिंग द्वारा पर्यावरण प्रबंधन
इन प्रयासों से उपपीठों पर कार्बन उत्सर्जन में कमी आ रही है और ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को घटाने में सहायता मिल रही है।

